Homeराष्ट्रीयपार्क में शेर ने किया कार पर हमला,अटक गईं सवारियों की साँसें!

पार्क में शेर ने किया कार पर हमला,अटक गईं सवारियों की साँसें!

 

कर्नाटक के बायोपार्क का एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आपकी सांस भी कुछ देर तक थम जाऐंगी। वीडियो में एक शेर टूरिस्ट की कार पर अपने पंजों से हमला करता नजर आ रहा है। तसल्ली की बात ये रही कि इस हमले में कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

Lion-attacks-car

हुआ यूं कि कर्नाटक के बन्नरघट्टा बायोलॉजिकल पार्क में कुछ लोग घूमने के इरादे से पहुंचे थे. तभी दो शेरों ने उनकी कार को रोक लिया और उस पर हमला करना शुरू कर दिया। हालांकि कार के सभी शीशे बंद थे और बहुत कोशिश करने के बावजूद वो उसे नहीं तोड़ सके। इस पूरी घटना के दौरान कार सवारों की साँसें अटकी रहीं।

शेर के इस हमले से दहशत के बीच ड्राइवर ने बड़ी चालाकी के साथ गाड़ी आगे बढ़ा ली और वहां से सकुशल निकलने में कमायब रहे।

आपको बता दें कि नियम के मुताबिक जब कोई व्यक्ति सफारी की सैर कर रहा हो तो ड्राइवक को सख्त हिदायत होती है कि वह अपनी गाड़ी बीच रास्ते में न रोके, क्योंकि ऐसा करने पर जानवरों को खतरे का आभास होता है, जिसके बाद सैर करने वालों पर जानवरों के हमले का अंदेशा बढ़ जाता है।

इस मामले में ड्राइवर की गलती पाई गई है और उसे सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल ड्राइवर ने बीच रास्ते में गाड़ी धीमी कर दी थी जिससे शेर हमलावर हो गया था। इसी वजह से प्रशासन ने ड्राइवर को दोषी पाते हुए उसे निलंबित कर दिया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular