
देहरादून। राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी भी बच्चों के यौन शोषण के मामलें पर मुखर हो गई है। वाहिनी ने ऐसे मामलों में विद्यालय प्रबंधकों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की है। प्रेस क्लब में शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पुंडीर ने कहा कि सरकार प्रदेश के हर बोर्डिंग में टोल फ्री नम्बर सहायता हेतु तुरंत लगवाएं। सिर्फ पुलिस थानों के नंबर चस्पा करने मात्र से कुछ नहीं बनेगा।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह या तिमाह एक विशेष टीम बोर्डिंग में रहने और पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने जाये जिसमें बालयोग, न्यायपालिका, मीडिया और कोई समाजसेवी संस्थान के लोग शामिल हों। श्री पुंडीर ने कहा कि ऐसे मामले में शिक्षण संस्था के व्यस्थापक और आरोपित कर्मचारियों के ऊपर कठोर विधिक धाराओं में कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए साथ ही शिक्षण संस्था के फाउंडर/मालिक पर भी मुकदमा कायम हो तथा उन्हें कोई सहूलियत नहीं मिलनी चाहिए।
जिस संसाधन में ये दुष्कर्म को किया गया और संसाधन ने उस पर कार्यवाही करने के बजाय छुपाने और दबाने का प्रयास किया उस संस्थान के मालिक को भी अभियुक्त बनाया जाये। संस्थान की तत्काल प्रभाव में मान्यता रद्द कर प्रदेश सरकार संस्थान को अपने अधीन लेकर संचालित करें ताकि छात्र/छात्रओं का भविष्य न खराब हों। पत्रकार वार्ता में उनके साथ कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।
राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी शिक्षण संस्थानों में यौन शोषण पर मुखर
RELATED ARTICLES