Homeराज्यउत्तराखण्डनेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रिंसिपल ने की मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से...

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रिंसिपल ने की मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात, मुख्यमंत्री ने NIM को दिया हरसंभव सहायता देने का आश्वासन……

देहरादून- उत्तराखंड़ के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से आज निम ( NIM ) के प्रिंसिपल कर्नल अमित बिष्ट ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र एवं कर्नल बिष्ट के बीच टिहरी झील व राज्य की अन्य झीलों को रोविंग व अन्य वाटर स्पोर्ट्स, एडवेंचर गेम्स व साहसिक पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करने में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की भूमिका पर चर्चा हुई। इसके साथ ही डिजास्टर रेस्क्यू हेलीपैडों के विकास की संभावनाओं पर भी बात की गई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि टिहरी झील विभिन्न साहसिक खेलों व वाटर स्पोर्ट्स का तेजी से उभरता हुआ पर्यटक स्थल है। राज्य सरकार राज्य में पर्यटन गतिविधियों व साहसिक खेलों को प्रोत्साहित करने हेतु निरंतर प्रयास कर रही है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों को आपदा व राहत कार्यो में प्रशिक्षित किया जाना अभी और आवश्यक है। इससे आपदा क्षेत्रों में लोगों को बचाव व राहत की जरूरी बुनियादी जानकारी देकर नुकसान को कम किया जा सकता है। इसलिए विद्यालय स्तर पर आपदा जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाए। जिसमे ( NIM ) नेहरू पर्वतारोहण संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इसके लिए राज्य सरकार की ओर से (NIM) हरसंभव सहायता व सहयोग का आश्वासन भी दिया।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular