देहरादून – उत्तराखंड विधानसभा सत्र में जहां एक तरफ सरकार विभिन्न मुद्दों पर अपनी मुहर लगा रही है वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी कांग्रेस सरकार को घेरने का काम कर रही है। बतादे कि कांग्रेस भवन मे प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रेसवार्ता करते हुए राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल स्थिति में है जिस वजह से अस्पतालों में आए दिन लोगों की मौत हो रही है उन्हें अस्पताल में उपचार कराने के लिए काफी दिक्कतें आती है और स्वास्थय विभाग खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री देख रहे है। उन्होंने कहा कि अभी तक बीजेपी सरकार दो मंत्रिमंडल का भी बंटवारा नहीं कर पाई है और मुख्यमंत्री जी स्वास्थ्य विभाग का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं।प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस के नेताओ सहित कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।