Homeराज्यउत्तराखण्डराज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने प्रदेशवासियों से की हिमालय संरक्षण के प्रति योगदान...

राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने प्रदेशवासियों से की हिमालय संरक्षण के प्रति योगदान करने की अपील, कहा जल स्त्रोतों की साफ सफाई पर दें विशेष ध्यान….

देहरादून– राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने हिमालय दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से हिमालय संरक्षण के लिए शत प्रतिशत योगदान करने का आह्वान किया है। राज्यपाल ने कहा है कि जीवन को सुरक्षित करने के लिए हिमालय का संरक्षण आवश्यक है। हिमालय सिर्फ एक पर्वत माला ही नही, बल्कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता का महान केन्द्र भी है। सरकार के प्रयासों के साथ ही हम सभी को अपनी सामूहिक जिम्मेदारी लेकर हिमालय के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। स्कूलों, कालेजो और सभी सामाजिक संगठनों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। हिमालयी क्षेत्र विभिन्न प्रकार की जड़ी-बूटियो वनस्पतियों से परिपूर्ण है। हमें इन औषधीय युक्त वनस्पतियों के संतुलित उपयोग के साथ-साथ इनके संरक्षण और संवर्धन पर भी ध्यान देना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों में प्लास्टिक व इससे निर्मित पदार्थों, पालीथीन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। नदी और जल स्रोतों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि हम अपनी जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव कर, पर्यावरण अनुकूल उपायों को अपना कर हिमालय संरक्षण की दिशा में अपना योगदान दें सकते है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular