
देहरादून। भगवान गणेश का 12वां गणेशोत्सव आगामी 13 सितंबर से आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन पिछले 12 वर्षों से किया जा रहा है। जानकारी देते हुए सर्राफा मंडल के अध्यक्ष सुनील मैसोन ने बताया कि इस गणेशोत्सव समिति में महाराष्ट्र के कई सदस्य हैं जो मराठी संस्कारों के अनुसार गणेशोत्सव आयोजित करेगी। 13 सितंबर को सायं काल साढ़े सात बजे नगर आयुक्त विजय कुमार योगदंडे गणेश प्रतिमा की स्थापना करेंगे। 16 सितंबर को आयोजन के संदर्भ में ही महा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा जो धामावाला गुरुद्वारे में होगा। श्री मैसोन ने गणोत्सव आयोजन समिति के सदस्यों से आग्रह किया है कि आयोजन को दिव्य और भव्य बनाने में विशेष प्रयास करें।