देहरादून{शैली}- राजधानी देहरादून मे आज महात्मा गांधी की 150वीं जयंती व शास्त्री जयंती के अवसर पर राजभवन में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि महात्मा गांधी आजीवन सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चले। उनके सिद्धान्तों को पूरी दुनिया ने अपनाया है।
साथ ही उन्होंने कहा कि शास्त्री जी का जीवन मानव समाज को सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति को प्रेरणा देता है। उन्होंने देश को ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा दिया था। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों साधु सिंह बिष्ट और रामप्रताप बहुगुणा को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मुख्य सचिव उत्पल कुमार एवं सचिव राज्यपाल आर.के. सुधांशु मौजूद रहे।
Check good kinds of skins. They bring pure bliss. Stream [url=https://thebealach.co.uk/]gay men porn[/url] fast. Pick each sort right.