Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार में 80 वर्षीय महिला को खनन सामग्री से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली...

हरिद्वार में 80 वर्षीय महिला को खनन सामग्री से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचला, CCTV में कैद हुई वारदात

हरिद्वार : हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने 80 बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग महिला को अस्पताल पहुंचाया। वही हादसा होते ही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। महिला का उपचार चल रहा है।

हरिद्वार में 80 वर्षीय महिला को खनन सामग्री से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचला

जानकारी के मुताबिक, चार दिन पहले श्यामपुर थाना क्षेत्र के लालढांग में कटेबड़ गांव के पास एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला सड़क से गुजर रही ही। पिछले से आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने सड़क चलती महिला को टक्कर मार दी। हादसा होते ही महिला सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के वक्त ट्रैक्टर ट्रॉली में खनन सामग्री भरी हुई थी और ओवरलोड होने के कारण ट्रैक्टर के अगले पहिये ऊपर उठे हुए थे। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

बताया जा रहा है कि एक पेट्रोल पंप के बाहर ये कैमरा लगा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर से दिखाई दे रहा है कि ओवरलोडेड एक ट्रैक्टर ट्रॉली गुजर रही है और रहा चलती हुई महिला को टक्कर मार देता है हादसे के बाद मौके पर अपना तफरी मच जाती है। तत्काल आसपास जमा लोग महिला को बचाने के लिए पहुंचते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचती है और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया जाता है। वही क्षेत्र में अवैध खनन सामग्री से लड़े ओवरलोडेड वहां चलने से सवाल भी खड़े हो रहे हैं। आरोप लग रहे है कि अवैध रूप से संचालित है ओवरलोडेड वाहन हादसे के कारण बन रहे हैं लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं रहा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES
spot_img

Most Popular