Homeविज्ञानये सब्जियां होती हैं सबसे गंदी सूची जारी, खाने से पहले जरूर...

ये सब्जियां होती हैं सबसे गंदी सूची जारी, खाने से पहले जरूर पढ़ें!

अक्सर हर जगह कहा और सुना जाता है कि सब्जियां खूब खानी चाहिये, बिना सब्जियों के भोजन को अधूरा माना जाता है। लेकिन क्या उनकी सतह पर चिपके कीटनाशकों के अंश के बारे में आप जानते हैं। कृषि के दौरान फसलों को कीड़ों से बचाने के लिए अलग-अलग किस्म के खतरनाक कीटनाशक इस्तेमाल किए जाते है।
यह हैं सबसे गंदी सब्जियां
सूत्रों के अनुसार अमेरिका में एक गैर-लाभकारी संगठन इन्वायर्नमेंटल वर्किंग ग्रुप ने 12 सबसे गंदी सब्जियों और फलों की सूची जारी की है, जिसमें स्ट्रॉबेरी, पालक, आड़ू, सेब, शफतालू, नाशपाती, चेरी, अंगूर, अजवाइन की पत्तियां, टमाटर, लाल मिर्च और आलू शामिल हैं।
जानकारों ने बताया कि 2015 में स्ट्रॉबेरी के 706 नमूनों की जांच की गई थी, जिसमें से करीब 40 फीसदी में 70 अलग-अलग किस्म के कीटनाशक मिले थे। हालांकि मात्रा खतरनाक स्तर पर नहीं है
कम मात्रा में ही सही, लेकिन इतने तरह के कीटनाशकों के एक साथ संपर्क में आने से उसका ‘कॉकटेल असर’ हो सकता है, जो जोखमि को बढ़ा देता है।


यह प्रभाव हो सकता है।
वैज्ञानिक शोधों के मुताबिक, कीटनाशक जैसे अलग-अलग जहरीले पदार्थों का मिश्रण प्रजनन क्षमता, वीर्य की गुणवत्ता और बच्चों में दिमाग के विकास को प्रभावित कर सकता है और और हॉर्मोन की समस्याएं भी पैदा कर सकता है।
कीटनाशक से कैसे बचे
फल और सब्जियों को रगड़ रगड़कर धोना चाहिए, हालांकि इससे कीटनाशक पूरी तरह खत्म तो नहीं होते। छिलके को उतारकर भी कीटनाशकों की मात्रा कम की जा सकती है, हालांकि इससे फाइबर और दूसरे विटामिन के कम हो जाने का नुकसान भी है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular