Homeबड़ी खबरराहत: उत्पादन बढ़ाने के लिए- सरकार ने बढ़ाया गेहूं और दाल का...

राहत: उत्पादन बढ़ाने के लिए- सरकार ने बढ़ाया गेहूं और दाल का समर्थन मूल्य!

किसानों के लिए सरकार की ओर से एक बड़ी राहत सामने आई है दरअसल केंद्र सरकार ने गेहूं के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 110 रुपये बढ़ाकर 1,735 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है। वहीं चना और मसूर के एमएसपी में भी 200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी कर दी गई है।
सूत्रों के हवाले से सरकार ने यह फैसला इन फसलों का उत्पादन बढ़ाने और कीमतों पर नियंत्रण रखने के लिए लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने 2017-18 के लिए पूरी रबी की फसल के लिए एमएसपी की मंजूरी दी है। बता दें कि एमएसपी वह मूल्य होता है जिस पर सरकार किसानों से खाद्यान्न की खरीद करती है।


पिछले साल यह 1,625 रुपए प्रति क्विंटल था चना और मसूर की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इनके एमएसपी में प्रत्येक में 200 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है और नई कीमत क्रमश 4,200 और 4,150 रुपये प्रति क्विंटल होगी। जानकारों की मानें तो तिलहन में रैपसीड, सरसों और सूरजमुखी के बीज के एमएसपी में भी उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। कीमतों में यह वृद्धि कृषि मूल्य एवं लागत आयोग की सिफारिशों के अनुरूप है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments