Homeअजब गजबये लक्षण बताते हैं घर में नकारात्मक ऊर्जा होने का संकेत, सतर्क...

ये लक्षण बताते हैं घर में नकारात्मक ऊर्जा होने का संकेत, सतर्क रहे!

जैसा कि हम सब को पता है कि हमारे आस-पास दो प्रकार की शक्तिया मौजूद है नकारात्मक और सकारात्मक. सकारात्मक शक्ति से हमारे जीवन में सब कुछ अच्छा घटित होता है जबकि नकारात्मक ऊर्जा से हमारे सारे कार्य बिगड़ने लगते हैं और हमारे जीवन में सब कुछ गलत घटित होता है. इन्ही नकारात्मक शक्ति को व्यवहारिक रूप में भूत-प्रेत का साया कहा जाता हैं। वैसे देखा जाए तो दोनो ही शक्तियां इस संसार में मौजूद रहती हैं पर जब हमारे आसपास नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बढ़ जाता है तो फिर वो घातक होता है .. ऐसे में जरूरी है कि समय रहते ही इसे पहचान कर इससे निजात पाई जाए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप अपने घर में नकारात्मक शक्ति की मौजूदगी को समझ सकते हैं।

ये संकेत मिल रहे है तो हो जाये सावधान: 

  • अक्सर घर में रहने वाले पालतू पशु जैसे कुत्ता, ब‌‌िल्ली नकारात्मक शक्ति की मौजूदगी का संकेत आपको देते हैं.. जैसे कि अचानक से उनके व्यवहार में बदलाव आ जाए या फिर वो बेवजह आपको परेशान करने लगें तो आपको इस पर गौर करना चाहिए क्योंकि ये घर में मौजूद नकारात्मक उर्जा का संकेत हो सकता है।
  • अगर आपके घर का तापमान अचानक से बदल जाए यानी बाहर मौसम सामान्य है पर आपके घर में तापमान कम महसूस होने लगे तो ये खतरनाक संकेत हो सकता है। दरअसल इन शक्तियों के प्रभाव से आस पास के जलवायु में परिवर्तन आ जाता है जिसके फलस्वरूप अचानक ही तापमान में बदलाव होता है। 
  • वहीं अक्सर आपके घर में सामान्य वातावरण में भी तेज सुगंध उत्पन्न हो जाती है और आप किसी खास तरह के गंध को महसूस करते हैं तो ये भी नकारात्मक उर्जा की मौजूदगी हो सकती है।
  • इनके अलावा जब आप कोई चीज बहुत संभालकर रख रहे हैं पर फिर भी वो अपनी जगह पर ना मिल रही हो और ऐसा कई बार आपके साथ हो रहा हो तो भी ये समझ लेना चाहिए कुछ गलत है आपके घर में .. 
  • इसके अलावा अगर आपको ऐसा कभी ऐसा महसूस हो कि कोई आपको छू रहा है और जब आप पलटकर उसे देखने की कोशिश करते हैं तो वहां कोई नहीं मिलता है। 
  • वही अगर आपके घर में काली ब‌िल्‍ली बार-बार आने लगे तो ये भी नकारात्मक शक्ति की मौजूदी को दर्शाता है। साथ ही काली बिल्ली का आना घर में कुछ बुरा होने का संकेत भी है। इनके अलावा जब अक्सर घर में लोग बीमार होने लगे या फिर उनके व्यवहार भी बदल जाए तो यह भी नकारात्मक उर्जा का संकेत हो सकता है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular