Homeअजब गजबजिन्दा साँप चबा जाता है यह सात साल का बच्चा, हो गए...

जिन्दा साँप चबा जाता है यह सात साल का बच्चा, हो गए ना आप भी हैरान, पढ़े पूरी खबर!

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर कई लोग हैरान हैं तो कुछ परेशान। इस वायरल वीडियो में एक सात साल का बच्चा जिन्दा साँप खाते हुए दिखाई दे रहा है। केवल यही नहीं बच्चा वीडियो में बड़ी-बड़ी गाड़ियाँ भी पलटते हुए दिखाई देता है।

बताते चलें कि 7 साल का मंतोस मुजफ्फरपुर जिले के मंझोलिया गाँव का रहने वाला है। मंतोस जिन्दा साँप देखते ही उसे चबा जाता है। केवल यही नहीं मंतोस बड़ी आसानी से बड़ी-बड़ी गाड़ियों को भी पलट देता है। लोगों की खेतों की फसल और उनकी छतों तक को बर्बाद कर देता है। आपको यह जानकर और भी हैरानी होगी कि यह बच्चा अगर किसी जानवर को काट लेता है तो उसकी भी मौत हो जाती है।

जबकि सच तो यह है कि मंतोस मानसिक रूप से बीमार है। इसलिए उसके माता-पिता उसे बाँधकर रखते हैं। जब कभी वह छूट जाता है तो वह ऐसे ही चीजों को इधर-उधर फेंक देता है। मंतोस के माता-पिता ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नही है, परिवार का पेट भरने के लिए मेहनत-मजदूरी करते हैं। शुरुआत में अपनी हैसियत के अनुसार उन्होंने बच्चे का इलाज भी कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अब उसकी देखभाल करने के लिए उसे घर पर बाँधकर रखा जाता है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular