Homeराज्यउत्तराखण्डमौसम विभाग का सटीक अनुमान, दोपहर से ही राजधानी देहरादून में झमाझम...

मौसम विभाग का सटीक अनुमान, दोपहर से ही राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश….

देहरादून- राजधानी देहरादून में शनिवार को दोपहर बाद गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन उत्तराखंड के लिए भारी पड़ सकते हैं। प्रदेश में नौ और दस सितंबर को भारी बारिश की आशंका है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। उससे पहले भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहेगी। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। रविवार को मौसम में बदलाव होगा। इस दौरान प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। विशेषकर कुमाऊं के ज्यादातर इलाकों में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि बारिश के अलर्ट को देखते हुए सभी कों अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular