HomeUncategorizedमोजा उतारने के बाद आती हैं पैरों से बदबू, ये Try किया?

मोजा उतारने के बाद आती हैं पैरों से बदबू, ये Try किया?

हम अपने चेहरे, हाथ, पैर पर तो कुछ ध्यान देते हैं। जिसके कारण हमें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होती हैं। लेकिन एक सबसे बड़ी समस्या है। पैरो से बदबू आना। दिन भर जूते पहने रहने से जब आप अपने जूते उतारते है, तो आपको कई बार दूसरों के सामने शर्मिंदगी का सामना करना पडता हैं।

पैरो से बदबू आना का मुख्य कारण पसीने के साथ बढ़ने वाले बैक्टीरिया और फंगस भी होते हैं। जिसके कारण हमारे पैरों से बदबू आने लगती है। जिसे कम करने के लिए हम कोई परफ्यूम या और कोई चीज इस्तेमाल कर लेते हैं। जिसके कारण कुछ समय के लिए पैरों से बदबू नहीं आती हैं, लेकिन एक समय बाद फिर से यही ससमस्या उत्पन्न हो जाती हैं। अगर आपके साथ ही यहीं समस्या हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं। जिसके इस्तेमाल से आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। जानिए इन उपायों के बारें में।

विनेगर भी हैं काफी फायदेमंद
विनेगर में ऐसे एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जिसके इस्तेमाल से आपके पैरों में बदबू आने के जिम्मेदार बैक्टीरिया नष्ट हो जाएगे। साथ ही इन्हे बढने से रोकता हैं। इसके लिए एक बाल्टी में 4 कप पानी में आधा कप विनेगर डालकर अपने पैरों को 15 मिनट के लिए इसमें डुबोकर रखें। विनेगर कसैला होता है, जो त्वचा से पसीना आना कम कर देता है। विनेगर में एसिडिक गुण होते हैं जो आपकी त्वचा को ड्राई बना देते हैं जिससे आपके पैरों में कुछ घंटो तक सूखापन बना रहता है।

करें एंटी बैक्टेरियल साबुन का इस्तेमाल
एंटी बैक्टेरियल साबुन से आप अपने पैरों की बदबू आसानी से भगा सकते हैं। ये आपको मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं। इससे पैर धोने के बाद अच्छी तरह से पोंछ लें। इससे आपको पैरों में बैक्टीरिया नहीं होगे। जिससे आपके पैरों से बदबू नहीं आएगी।

करें स्प्रे का इस्तेमाल
कई बार ऐसा होता हैं कि हमे दिनभर जूते और मोजे पहनना पडता हैं। जिसके कारण हमारे पैरों में पसीना आने से बदबू आने लगती हैं। इससे निजात पाने के लिए आप स्प्रे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए जब आप जूते पहले उससे पहले अपने पैरो में स्प्रे डाल लें।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular