Homeराज्यदिल्लीदिग्विजय सिंह पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज!

दिग्विजय सिंह पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज!

हैदराबाद: कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर पुलिस ने धार्मिक भावनायें आहत करने के आरोप में आज मामला दर्ज किया. मदरसा और आरएसएस संचालित सरस्वती शिशु मंदिर पर उनके कथित पोस्ट को लेकर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ भादंसं की धारा 295 ए (जानबूझकर घृणास्पद कृत्य, धर्म या धार्मिक मत को आहत कर किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने का इरादा) के तहत मामला दर्ज किया.

सिंह ने 22 फरवरी को सोशल नेटवर्किंग साइट पर पोस्ट डालकर मदरसा और आरएसएस द्वारा संचालित स्कूलों की तुलना करते हुए कहा कि दोनों ‘‘घृणा’’ फैला रहे हैं. दबीरपुर थाने के निरीक्षक सी. वेंकन्ना नाईक ने कहा कि इस बारे में शिकायत मजलिस बचाओ तहरीक के नेता अमजद उल्ला खान ने दर्ज कराई है.

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने भादंसं की धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज किया है और इसकी जांच चल रही है.’’

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular