
देहरादून- कांग्रेस भवन में मुस्लिम यूनिवर्सिटी मामले पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदिया ने बड़ा बयान दिया…उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के कारणों की समीक्षा पार्टी स्तर पर होली के बाद की जाएगी, लेकिन अब यह बात पार्टी को समझ आ गई कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एक बयान ने चुनाव में पार्टी को कितना नुकसान पहुंचाया है…पहले पार्टी ने इसे हल्के में लिया, लेकिन अब इसकी गंभीरता समझ में आ रही है… इसके साथ ही उन्होंने माना कि इस मुद्दे ने पार्टी को भारी नुकसान पहुंचाया है…
