
चमोली- पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे ने मंगलवार को थराली पहुंचकर थराली थाने का निरीक्षण किया… जहाँ पहुंचकर उन्होंने थाना थराली के मालखाने, अपराध रजिस्टरों का निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस को आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार बनाये रखने के निर्देश दिए… इसके साथ ही उन्होंने थराली क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से मादक पदार्थों के खिलाफ धरपकड़ तेज करने के भी निर्देश दिए…
