
हरिद्वार- इस बार होली और शबे बारात का त्यौहार एक ही दिन है, दोनों त्यौहारो को देखते हुए हरिद्वार पुलिस अलर्ट मॉड पर है…एएसपी रेखा यादव ने लालढांग क्षेत्र में ग्रामीणों के साथ बैठक की और उनसे शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे से त्यौहार मनाने की अपील की…इस दौरान उन्होंने सख्त हिदायत भी दी कि हुड़दंग मचाने वाले लोगो पर सख्त कार्रवाई की जाएगी…इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि यदि कही कोई अप्रिय घटना घटती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दी जाए… बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने दोनो त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ मनाने की सहमति जताई…
