Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ पुनर्निर्माण के मास्टर प्लान में क्या है खास, देखें!

केदारनाथ पुनर्निर्माण के मास्टर प्लान में क्या है खास, देखें!

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बुधवार को सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण के मास्टर प्लान की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी संबंधित विभाग डिजाइन के अनुसार डीपीआर 10 दिन में बना लें। ताकि  हर हाल में फरवरी के पहले हफ्ते में कार्य शुरू सके और  जन सुविधा के सभी कार्य कपाट खुलने के पहले हो जाने चाहिए। तत्काल महत्व के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। दीर्घकालीन योजना के कार्य चलते रहेंगे।
गौरतलब है कि केदारनाथ में पहली बार बर्फ पड़ने के बावजूद भी दिसंवर व जनवरी के महीने में भी निर्माण कार्य जारी रखा गया। इस समय 50 फीट चैड़ी सड़क का निर्माण मंदिर तक किया जा रहा है। बाढ़ सुरक्षा दीवार और घाट निर्माण का कार्य चल रहा है। सड़क के दोनों ओर 10-10 फीट की जगह खाली रखी गयी है। इस बफर जोन में यूटिलिटी डक्ट और ड्रेन बनाया जाएगा। यूटिलिटी डक्ट के अंदर ही पेयजल की पाइप लाइन होगी। सिवरेज और स्टॉर्म वाॅटर के लिए अलग डक्ट बनाया जाएगा। पाइपलाइन को जमीन के 01 मीटर नीचे मिट्टी के बीच में लगाया जाएगा, जिससे कि पानी बर्फ से जम न जाये। पानी सप्लाई के लिए जलाशय बनाया जाएगा। ग्रेविटी के जरिए सप्लाई की जाएगी। मंदिर के दोनों ओर जगह खाली रखी जायेगी। दर्शनार्थियों की प्रतीक्षा के लिए अलग स्थान सुरक्षित रखा जाएगा। इसके अलावा सरस्वती और मंदाकिनी घाट के ऊपर चेंजिंग रूम, लाकर, टॉयलेट बनाये जायेंगे। दिव्यांग दर्शनार्थियों के लिए रैंप बनाये जाएंगे। केदारपुरी से दूर एसटीपी, बायो डाइजेस्टर बनाया जाएगा।
बता दे कि केदारनाथपुरी को दिव्य और भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए विशेषज्ञों, संस्थानों से अध्ययन कराने के बाद डिजाइन के अनुसार मास्टर प्लान तैयार किया गया है। चरणबद्ध रूप से प्लान को लागू किया जा रहा है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular