Homeअजब गजबघर में इन मिट्टी की चीजों को रखने से दूर होती है...

घर में इन मिट्टी की चीजों को रखने से दूर होती है दरिद्रता!

 ज्योतिष की मानें तो इसके उपयोग से मंगल दोष को दूर किया जा सकता है। इसी वजह से मिट्टी बहुत ख़ास मानी गयी है। भले ही इससे प्रत्यक्ष रूप से किसी का कोई सम्बन्ध नहीं हो लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से हर व्यक्ति का इससे सम्बन्ध है।

  • जानकारों की मानें तो मिट्टी के उपयोग से आपके कारोबार में मंगल के कारण आने वाली दिक्कतें भी दूर हो जाती हैं। मिट्टी की बनी हुई मूर्तियाँ केवल आपकी किस्मत ही नहीं चमकाती हैं बल्कि मिट्टी के दिए और बर्तन भी आपकी किस्मत को बदल देते हैं। इन चीजों के उपयोग से घर में सुख-शांति और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
  • इसके पीछे धार्मिक के साथ-साथ वैज्ञानिक कारण भी हैं। घर में मिट्टी से बनी हुई कुछ ख़ास चीजें रखने से जीवन में सुख-शांति आने के साथ ही इंसान का बुरा समय भी अच्छे में बदल जाता है। 
  • ज्योतिष के अनुसार जब किसी व्यक्ति के ऊपर मंगल का अशुभ प्रभाव होता है, उसके खर्चे, नुकसान और कर्ज में बढ़ोत्तरी हो जाती है। इसके साथ ही जीवन में झगड़े, बीमारियाँ, तनाव और अन्य तरह की परेशानियाँ बढ़ जाती हैं।

मिट्टी की इन चीजों को जरुर रखें घर में:
  •  भगवान गणेश की मिट्टी से बनी हुई प्रतिमा रखने से मंगल और गुरु का अशुभ प्रभाव दूर हो जाता है। व्यक्ति की किस्मत चमकने लगती है और धन लाभ भी होने लगता है।
  •  माना जाता है कि घर में मिट्टी के मटके में पानी भरकर रखने से चन्द्र और मंगल का शुभ असर होता है। इस लक्ष्मी योग से व्यक्ति को धन लाभ होता है। मिट्टी से बने हुए मटके को दान करने से व्यक्ति की किस्मत चमक जाती है.
  •  तुलसी के पौधे की पूजा के बाद अगर मिट्टी के दिए जलाएं जाएँ तो घर में सुख-समृद्धि आती है।
  • हमेशा मिट्टी के कुल्हड़ में चाय या लस्सी पीयें। ऐसा करने से कर्ज ख़त्म होता है और रुका हुआ पैसा मिलता है। फालतू खर्चों से होने वाले नुकसान से भी आप बच जायेंगे।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments