
देहरादून- प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप बल्ब की 07 प्रजातियों का रोपण किया… इस दौरान उन्होंने उद्यान नर्सरी, राजकीय उद्यान सर्किट हाउस देहरादून में भी इसका रोपण करने के निर्देश दिए… और साथ हीं पर्वतीय क्षेत्रों में पुष्प उत्पादन का कार्य कर रहे किसानों को भी इसकी जानकारी देने कि बात कही… मुख्यमंत्री ने उद्यान प्रभारी अधिकारी दीपक पुरोहित से ट्यूलिप के उत्पादन के संबंध में जानकारी ली… और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा उपलब्ध कराये गए इन ट्यूलिप बल्ब के लिए भी उनका आभार व्यक्त किया…
