देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत 15 जनवरी को मुंबई में उत्तराखंड भवन का लोकार्पण करेंगे। मुंबई में उत्तराखंड भवन को लेकर सीएम त्रिवेंद्र रावत का कहना है कि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। ऐसे में वहां उत्तराखंड भवन होने से प्रदेश में पर्यटन और निवेश की संभावनाओं को और गति मिलेगी। वहीं सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि राज्य से बड़ी तादाद में कैंसर मरीज इलाज कराने के लिए मुंबई जाते हैं ऐसे में राज्य सरकार व्यवस्था कर रही है कि उत्तराखंड भवन में मरीजों और उनके तीमारदारों को भी रुकने की व्यवस्था उपलब्ध हो पाए।