
ऊखीमठ- कल यानी महाशिवरात्रि के शुभ मौके पर बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि तय की जाएगी… शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में रावल भीमाशंकर की मौजूदगी में पंचांग गणना से की जाएगी… और आगामी एक मार्च महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर में सुबह 7 बजे से विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी…आपको बता दें कि इस मौके पर आराध्य देवी-देवताओं का श्रृंगार व आरती के बाद भोग लगाया जाएगा… सुबह 9.30 बजे केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में आचार्यगणों व वेदपाठियों के द्वारा पंचांग गणना कर केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि व समय घोषित किया जाएगा…इसके साथ ही बाबा की पंचमुखी चल उत्सव विग्रह डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से धाम प्रस्थान का भी मुहूर्त निकाला जाएगा…