Homeअध्यात्ममहाशिवरात्रि पर करें यह उपाए, यकीन मानिए भोलेनाथ आपकी किस्मत बदल देंगे!

महाशिवरात्रि पर करें यह उपाए, यकीन मानिए भोलेनाथ आपकी किस्मत बदल देंगे!

ज्योतिषों की मानें तो इस साल महाशिवरात्रि पर्व 13 फरवरी को पड़ रहा है । जैसा कि सब जानते हैं कि शिवरात्रि भोले बाबा का पर्व है. और जैसा नाम है भोले वैसे ही वह मन के भी भोले हैं जो भी भक्त दिल से उनकी पूजा कर ले तो उनकी मनोकामना जरुर पूरी होती है और परेशानिया दूर हो जाती हैं. 

महाशिवरात्रि हिन्दुओ का पर्व है , और इस पर्व को ‘शिव की महान रात’ के रूप में माना जाता है। जानकारों के मानें तो  यह पर्व फाल्गुन के महीने में आता है। बता दें कि गुजरात का सोमनाथ और उज्जैन का महाकलेश्वर मंदिर भगवान शिव के प्राचीन मंदिर हैं, जहां हर साल शिवरात्रि के शुभ मौके पर लाखों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसी के साथ लाखों की संख्या में भक्त गंगा स्नान के लिए वाराणसी भी जाते हैं।

जैसा कि हम जानते हैं कि महाशिवरात्रि की पूरी रात पूजा अर्चना की जाती है। शैव धर्म परंपरा की एक पौराणिक कथा के अनुसार, इस रात भगवान शिव ने संरक्षण और विनाश के स्वर्गीय नृत्य का सृजन किया था। हालांकि कुछ ग्रंथों में यह दावा किया गया है कि इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह हुआ था।

 

महाशिवरात्रि के दिन ऐसे करें उपाए :  ज्योतिषों की मानें तो महाशिवरात्रि के दिन महादेव के अभिषेक का खासा महत्व है। अगर आप इस दिन महादेव का अभिषेक करते हैं तो आप पर भोलेनाथ की अपार कृपा बनी रहेगी। इसके लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि के बाद अपने मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक करना होगा। इस दिन शिव भक्त ओम नम: शिवाय मंत्र के उच्चारण के साथ शिवलिंग का दूध, शहद, दही और चंदन से अभिषेक करें ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा बेर, बेलपत्र और फूल आदि भी भगवान को अर्पित करने चाहिए।

व्रत का है अत्यंत महत्व: जानकारों की मानें तो इस दिन भगवन शिव का वास करने से महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दिन व्रत के दौरान फल के साथ दूध और पानी का सेवन किया जाता हैं। शास्त्रों के अनुसार अगर भक्त पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ इस व्रत को करता है तो भगवान शिव उस व्यक्ती को सभी प्रकार के पापों से मुक्त कर समृद्धि और आशीर्वाद देते हैं।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular