Homeराज्यदिल्लीमहात्मा गांधी की 150वीं जयंती कांग्रेस ने निकाली गांधी संदेश यात्रा........

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती कांग्रेस ने निकाली गांधी संदेश यात्रा……..

आज पूरा देश महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहा है। इस मौके पर कांग्रेस पदयात्रा निकाल रही है। जिसे गांधी संदेश यात्रा का नाम दिया गया है। यह यात्रा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही है। जिसके लिए राहुल गांधी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यालय पहुंच गए हैं। कांग्रेस मुख्यालय से राजघाट तक हजारों कार्यकर्ता सफेद कपड़े और सिर पर गांधी टोपी लगाकर पदयात्रा में शामिल हुए हैं। सोनिया स्वास्थ्य कारणों से सीधे राजघाट पहुंचेंगी। वहीं महासचिव प्रियंका गांधी के लखनऊ में पदयात्रा का नेतृत्व करेंगी। राहुल गांधी ने बापू की 150वीं जयंती के मौके पर कहा कि राष्ट्रपिता ने दिखाया है कि कैसे सभी जीवित प्राणियों के लिए प्रेम और अहिंसा ही एकमात्र तरीका है जिससे हम कट्टरता और घृणा को परास्त कर सकते हैं। मंगलवार सुबह सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, ‘महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर महात्मा गांधी जी को मेरी श्रद्धांजलि। राष्ट्रपिता जिन्होंने अपने शब्दों और कर्मों के जरिए हमें दिखाया कि सभी जीवित प्राणियों और अहिंसा के प्रति प्रेम ही उत्पीड़न, कट्टरता और घृणा को हराने का एकमात्र तरीका है।’

 

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular