मेष- मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।
वृष- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान को कष्ट होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मिथुन- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं।
कर्क- आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा,परन्तु कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है।
सिंह- क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संयत रहें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कन्या- अपनी भावनाओं को वश में रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। नौकरी में कार्याक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।
तुला- आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
वृश्चिक- आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
धनु- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्य हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।
मकर- मानसिक शान्ति रहेगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।
कुंभ- नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।