Homeराज्यउत्तराखण्डमत्स्य पालन : डेनमार्क से उत्तराखंड आयतित की जाएगी ट्राउट मछली

मत्स्य पालन : डेनमार्क से उत्तराखंड आयतित की जाएगी ट्राउट मछली

राज्य मंत्री रेखा आर्य

देहरादून। प्रदेश की बाल विकास, पशुपालन, भेड़ एवं बकरी पालन, चारा एवं चारागाह विकास एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री रेखा आर्या ने विधान सभा स्थित सभाकक्ष में राज्य मत्स्य विभाग द्वारा संचालित केन्द्र एवं राज्य पोषित योजनाओं एवं कार्य कलापों की 13 जनपदों के मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ ऑन लाईन समीक्षा बैठक की।

बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने कहा मत्स्य विभाग द्वारा पहाडी क्षेत्रों में आदर्श तालाबो का निर्माण हो अथवा मैदानी क्षेत्रों में एसीपी आदर्श मछली तालाबों का निर्माण किया जा रहा है,इस कार्य के प्रगति में तेजी लाई जाएगी।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जिस प्रकार हम नील क्रान्ति के द्वारा तालाबो का सुदृकरण, हैचरी का सुदृकरण और मछली पालको को किस प्रकार और सशक्त कर सकते है, और कौन सी प्रजाति की मछली की सीड उपलब्ध करायी जाय इस विषय पर अधिकारियो के साथ चर्चा की। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मत्स्य पालन को बढावा देने के लिए ट्राउड प्रजाति को डेनमार्क से आयतित करने पर विचार किया जा रहा है।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह समीक्षा बैठक वर्ष 2019-20 की की गई है। वर्ष 2020-21 का बजट अभी शीघ्र ही में प्राप्त हुआ है, जिसको प्रत्येक जनपद को जल्दी भेजने के निर्देश दिये है।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सभी जनपदों को जो लक्ष्य दिये गये थे वो सभी जनपदों ने अपने-अपने लक्ष्य प्राप्त किये है। मंत्री ने कहा कि करोना काल में जितने मत्स्य पालको ने हमसे सीड की मांग की, उतनी मात्रा में हम आवंटित नही कर पाये।

वर्ष 2020-21 के लिए जितने पाउण्ड की मांग होगी, उतने पाउण्ड के लिए हम योजनाएं प्रस्तावित करेंगे। मंत्री ने कहा कि जितने भी मत्स्य पालक एवं प्रवासी लोग मत्स्य पालन करना चाहते है वह अवश्य ही मत्स्य पालन की योजनाओं से लाभान्वित होंगे।
मत्स्य पालन के माध्यम से अच्छी क्वालिटी की फ्रेश मछली विभिन्न रेस्टोरेन्ट से सप्लाई भी की जाएगी।

इस अवसर पर, सचिव मत्स्य पालन आर मिनाक्षी सुन्दरम, एवं कार्यवाहक निदेशक एच के पुरोहित मौजूद थे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular