Homeराज्यउत्तराखण्डमणिबंध की रेखाएं खोलती है आपके भाग्य का पिटारा! जानने के लिए...

मणिबंध की रेखाएं खोलती है आपके भाग्य का पिटारा! जानने के लिए पढ़ें और शेयर करें

रेखाएं भी हमारे भाग्य का निर्धारण करती है। लेकिन यह कटी-फटी और जीर्ण-शीर्ण नहीं होनी चाहिए। मणिबंध रेखाएं हस्त रेखा शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इन रेखाओं का आकार-प्रकार और संख्या व्यक्ति के भाग्य के बारे में सटीक जानकारी देती है। यदि आप इन रेखाओं के बारे में जानना चाहते हैं तो इस आलेख को पढ़े और औरों को शेयर करें ताकि लोग इनके बारे में जाने।
मणिबंध की हर रेखा व्यक्ति की 25 साल की उम्र बताती है। इसलिए कलाई पर जितनी मणिबंध रेखाएं हों, 25 से उन रेखाओं की संख्या को गुणा करें, उतनी ही उसकी आयु होगी। तात्पर्य यह कि अगर किसी की कलाई पर 3 मणिबंध रेखाएं हैं इसका अर्थ है वह 75 साल जिएगा।
मणिबंध रेखाओं का कटा-फटा होना व्यक्ति के जीवन में समस्याओं की ओर इशारा करता है, वहीं जंजीरनुमा मणिबंध रेखाएं दु:खी जीवन की भविष्यवाणी करती हैं। जिन लोगों की कलाई पर गोलाकार घेरा बनाते हुए चार मणिबंध रेखाएं होती हैं, वे बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं।
ऐसे लोग ना सिर्फ 100 साल का जीवन जीते हैं, बल्कि उन्हें अपनी लाइफ में हर खुशी मिलती है। जीवन में उन्हें सफलता भी बहुत जल्दी मिलती है और वे उस सफलता को भरपूर एंजॉय भी करते हैं। लेकिन….
मणिबंध की इन सभी चार रेखाओं में एक भी कटी-फटी या जंजीरनुमा ना हो, साथ ही इसपर क्रॉस आदि जैसे अशुभ निशान भी नहीं होने चाहिए। जिस किसी के भी कलाई पर ऐसी 4 मणिबंध रेखाएं हों, समझें वह अति उच्च भाग्य का स्वामी है और उसकी किस्मत का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। हालांकि ऐसे लोग मेहनती भी होते हैं, लेकिन अच्छी किस्मत उनकी मेहनत का दोगुना लाभ उन्हें देती है। जिस भी क्षेत्र में वे जाते हैं, वहां अपनी अलग पहचान बनाते हैं और उन्नति पाते हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular