Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा ने की तैयारियां तेज, प्रमुख कार्यकत्ताओं कों सौंपेगी जिम्मेदारी....

भाजपा ने की तैयारियां तेज, प्रमुख कार्यकत्ताओं कों सौंपेगी जिम्मेदारी….

देहरादून{शैली}- बूथ संपर्क अभियान कों मजबूत करने के लिए आज भाजपा महानगर में बैठक का आयोजन किया गया। महानगर में आयोजित इस बैठक में प्रमुख कार्यकर्ताओं को बूथ संपर्क अभियान की जिम्मेदारी सौंपेगी। यह अभियान पांच सितंबर तक चलाया जायेगा। इस दौरान बूथ लेवल पर सरकार की उपलब्धियों का भी प्रचार-प्रसार होगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने बताया कि 20 अगस्त से चलने वाला अभियान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के चलते स्थगित हो गया था। इसलिए अब अभियान पांच सितंबर तक चलेगा। इसके लिए वार्ड स्तर पर पार्टी 22 कार्य स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कराएगी। क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से संपर्क कर उनकी जानकारी जुटाएगी। बूथ पर स्मार्ट फोन धारक, बाइक धारक,जीते हारे नेताओं, आदि से भी संपर्क करेगी। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2019 तक जिन नवयुवक व नवयुवती जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो गई है, उन्हें पार्टी मतदाता बनाएगी। साथ ही इस बैठक में आठ सितंबर तक सभी शक्ति केंद्र विस्तार को कार्यों का विवरण वाली पुस्तिका को पूर्ण करके महानगर कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान 15 सितंबर को होने वाली राज्य स्तरीय बैठक पर भी चर्चा हुई।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments