Homeराज्यउत्तर प्रदेशयौन शोषण के कारण विवादों में एनआईवीएच देहरादून

यौन शोषण के कारण विवादों में एनआईवीएच देहरादून

देहरादून । 1959 में देहरादून के राजपुर मार्ग पर स्थित राष्ट्रीय दृष्टि बाधितार्थ संस्थान भारत सरकार द्वारा दृष्टिबाधितों के लिए पहली और एकमात्र राष्ट्रीय स्तर की संस्था है।  विकलांगों के लिए स्थापित चार राष्ट्रीय संस्थाओं की श्रृंखला में इसकी स्थापना की गई, जिसमें राष्ट्रीय दृष्टिबाधित संस्था के लिए देहरादून का चयन किया गया। यहां दृष्टिबाधित बच्चों के लिए स्कूल, कॉलेज, छात्रावास, ब्रेल पुस्तास्तलय एवं ध्वन्यांकित पुस्तकों का पुस्तकालय भी स्थापित किया गया है। वर्तमान में यह संस्थान कुछ लोगों की स्वार्थ लिप्सा के कारण बदनाम हो रहा है जबकि इसकी स्थापना का उद्देश्य काफी पवित्र और जनोपयोगी था।
पिछले कुछ वषों से इस संस्थान में भ्रष्टाचार का घुन लग गया जिसके कारण यह संस्थान काफी चर्चाओं में है। इन दिनों यह संस्थान छात्र-छात्राओं के दैहिक शोषण के लिए चर्चित है। लेकिन इसमें भी शोषण से कहीं अधिक राजनीति है और सरकारी राजस्व हड़पने की भावना है। इसका उदाहरण कुछ पत्रों से लिया जा सकता है, जिसमें वहीं के शिक्षकों ने शासन, प्रशासन को इस अव्यवस्था से अवगत कराया था। संस्थान के एक अध्यापक रमेश कश्यप 7वीं के छात्र से यौन शोषण के कारण जेल में है। जिस शिक्षक ने इस घटना का खुलासा किया उसे भी यौन शोषण के प्रकरण में ही निलंबित कर दिया है। इसके पीछे केवल आपसी राजनीति है। इस राजनीति का शिकार हुए हैं दृष्टिहीन संगीत शिक्षक सुचित नारंग। श्री नारंग ने 25 मई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा संस्थान निदेशक को एक पत्र लिखकर अवगत कराया था कि संस्थान के कुछ छात्र-छात्राओं ने उन्हें यौन शोषण की जानकारी दी है। इस घटना के बाद प्रभावित पक्ष ने उनका बहिष्कार कर दिया और यह कहा कि आप शिक्षकों का साथ दें अन्यथा आपके साथ भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
25 मई को लिखे इस पत्र के बाद श्री नारंग ने 9 मई 2018 को एक पत्र लिखा और दूसरा पत्र 25 जुलाई को लिखा जिसमें इन बातों की विस्तार से चर्चा की गई है। इसके बाद से ही संस्थान में लंबी हड़ताल चली जिसका समापन 28 अगस्त को हुआ है जब नये निदेशक केवीएस राव ने चार्ज लेने के बाद इन छात्रों की मांगों को मान लिया तथा 30 सूत्रीय सिटीजन चार्टर जारी किया है। श्री राव ने माना है कि छात्र-छात्राओं को आंदोलित करने के लिए कुछ विशेष लोग प्रयासरत रहे हैं। यह कौन है, इसका खुलासा जल्द हो जाएगा। इसके लिए छात्र-छात्राओं के वाट्सएप गु्रप की जांच की जाएगी। श्री राव के अनुसार यह पूरा प्रकरण संवादहीनता और समन्वय के अभाव में हुआ लेकिन अब सबकुछ ठीक है। केवीएस राव का मानना है कि छात्र-छात्राओं ने फिलहाल संस्थान की गरिमा बनाए रखते हुए पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही है।
श्री राव ने माना है कि छात्र-छात्राओं के पीछे कौन लोग आंदोलन को हवा दे रहे थे, इस बात के साक्षी बने हैं। विशेषकर व्हाट्स गु्रपों से छात्रों को उमसाने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है। व्हाट्स गु्रप में पूर्व छात्रों, दिव्यांग जनों से जुड़ी संस्थाओं के सदस्यों और एनआईवीएच के स्टाफ को जांच के दायरे में रखा है। अब परिसर के साथ क्लास रूम, छात्रावास मेस भी सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे।
छात्र-छात्राओं की जिन मांगों पर एनआईवीएच के निदेशक केवीएस राव ने सहमति जताई तथा समय सीम तय की है उनमें 15 सितंबर तक परिचय पत्र बनने, जनरेटर का प्रस्ताव, कैंटीन में गुणवत्ता, एक प्रोजेक्टर खरीदा जाना, स्कूल हॉस्टल से आने वाले सुझावों पर 31 अगस्त से अमन, पॉकेट मनी 15 तक मिल जाना, कर्मचारियों के व्यवहार में सुधार, ब्वायज छात्रावास के लिए वार्डन, गणित, विज्ञान संस्कृत विषयों का शिक्षण आदि शामिल है।
इसी संदर्भ में संगीत शिक्षक सुचित नारंग के प्रकरण पर निदेशक ने स्पष्ट किया है कि उनके खिलाफ विभागीय जांच नहीं कराई जाएगी। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। इस पर न्यायालय का जो फैसला होगा उसे माना जाएगा। निदेशक ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में केंद्रीय स्तर के अधिकारियों द्वारा जांच कर उसकी रिपोर्ट भेज दी गई है। उस पर केंद्र अपने अनुसार निर्णय लेगा। यौन शोषण के मामले पर पहले से ही एक शिक्षक रमेश कश्यप पर कानूनी शिकंजा कसा हुआ है। जिनके कारण पहले से छात्र इस शोषण का शिकार हुए हैं जबकि पूर्व की निदेशक अनुराधा इस्तीफा दे चुकी है। एनआईवीएच प्रकरण में गत दिनों संस्थान के प्रिंसिपल कमलवीर सिंह जग्गी और वाइस प्रिंसिपल अनुसुया शर्मा को पद से हटा दिया गया है। प्रिंसिपल के पद पर डा. गितिका माथुर को नियुक्त किया गया है। वाइस प्रिंसिपल के पद पर अमित शर्मा आ गए हैं। संस्थान की पूर्व निदेशक अनुराधा डालमिया को पद से हटाकर सिकंदराबाद भेजा गया है। इस घटनाक्रम के पीछे केवल राजनीति का होना और संस्थान को बदनाम करने का प्रयास तथा आर्थिक गोलमाल आ रहा है। इन पर जो अंकुश लगाता है उस पर कार्यवाही हो जाती है। संभवत: सुचित नारंग भी ऐसी ही कार्यवाही के शिकार हुए हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments