Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा चुनाव समिति का गठन, 18 को तय होगी भाजपा की प्रत्याशी...

भाजपा चुनाव समिति का गठन, 18 को तय होगी भाजपा की प्रत्याशी सूची, इन्हें सौंपी गयी निगमों कि कमान……

देहरादून- विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल कर सत्ताधारी भाजपा ने अब निकाय चुनाव में भी ऐसा ही प्रदर्शन दोहराने को कमर कस ली है भाजपा नगर निगमों, पालिकाओं और परिषदों के चुनाव के लिए 18 अक्तूबर को मेयर, अध्यक्ष और पार्षद पदों के प्रत्याशी तय करेगी। पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं की चुनाव समिति का गठन कर बृहस्पतिवार को प्रदेश कार्यालय में बैठक बुलाई है। आपको बता दे कि प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने प्रत्याशी चयन के लिए चुनाव समिति का गठन कर दिया है। इसके अलावा सातों निगमों के लिए कैबिनेट मंत्रियों और पदाधिकारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। चुनाव समिति की प्रस्तावित बैठक में निगमों, पालिकाओं और परिषदों के मेयर और अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तय होंगे। यह बैठक 18 अक्टूबर को शाम 5 बजे होगी। बैठक मे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहेगें।

चुनाव समिति
प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, यशपाल आर्य, प्रकाश पंत और धन सिंह रावत, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, सांसद बीसी खंडूडी, भगत सिंह कोश्यारी, रमेश पोखरियाल निशंक, माला राज्यलक्ष्मी शाह, अनिल बलूनी, राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत, उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, महामंत्री संगठन संजय कुमार, महामंत्री नरेंश बंसल, गजराज बिष्ट, खजान दास और महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम सहगल।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular