Homeअध्यात्मभगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए हर गुरूवार के दिन...

भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए हर गुरूवार के दिन करें ये उपाय, नहीं होगी धन की हानि !!

शास्त्रों के अनुसार हिन्दू धर्म में गुरुवार का व्रत बड़ा ही फलदायी माना गया है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन कई लोग केले के पेड़ को भी पूजा जाता हैं। जोतिषो की माने तो भगवान विष्णु की कृपा होने से घर में कभी धन-संपदा की कमी नहीं रहती है। जिस घर में भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि रहती है उस घर से लक्ष्मी कभी दूर नहीं जाती है। गुरूवार के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए किए गए उपायों से शीघ्र फल की प्राप्ति होती है।

 

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय…

  • इस दिन सुबह उठकर नहा धोकर भगवान विष्णु का ध्यान कर व्रत का संकल्प लेना चाहिए। इसके बाद फल, फूल, पीले वस्त्रों से भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।
  • इस दिन प्रसाद के रूप में केले चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। इन केलों को दान में ही दे देना चाहिए।
  • ज्योतिषों के अनुसार जो व्यक्ति इस दिन वर्त रखते है उन्हें केला नहीं खाना चाहिए। शाम के समय सत्यनारायण भगवान की कथा सुनें और बिना नमक वाला भोजन ही करना चाहिए।
  • ज्योतिषों के अनुसार गुरूवार के दिन पीले वस्त्र पहनें चाहिए, पीले ही फल खाने चाहिए और पीले चन्दन से ही पूजन करना चाहिए।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular