Homeराज्यउत्तर प्रदेशखराब पाचन यानि बीमारियों का घर

खराब पाचन यानि बीमारियों का घर


हर कोई चाहता है कि वो स्वस्थ रहें लेकिन स्वस्थ रहने के लिए पाचन क्रिया का ठीक होना अति आवश्यक है हर जिस भी चीज का सेवन करते हैं। वो पाचन तन्त्र हमारे शरीर तक पहुंचाता है। हमारा पाचन तन्त्र भोजन को ऊर्जा में बदल कर शरीर को पोषण और शक्ति प्रदान करता है। इससे हमारी रोग प्रति रोधक क्षमता बढ़ती है। लेकिन जब पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है तो जो भी हम खाते हैं वो अच्छे से नहीं पच पाता। जिसके कारण शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त नहीं होते।

खराब पाचन क्रिया के कारण इम्युनिटी कमजोर होने लगती है। जिसके कारण शरीर कई बीमारियों से घिर जाता है। अगर किसी कारण पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है या पाचन क्रिया में खराबी हो जाती है तब खाने का न पचना, गैस बनने जैसी समस्या देखने सुनने को काफी मिलती है। जिसके कारण पेट में दर्द, जलन, पेट का फूलना, गैस अधिक हो जाने के कारण सीने में दर्द होने लगना। इसके इलावा बैचेनी भी होने लगती है। पाचन क्रिया में खराबी आने से पेट भी अच्छे से साफ नहीं हो पाता। इस तरह के लक्ष्ण भी देखने को मिलते हैं। आइये विस्तार से जाने खराब पाचन क्रिया को ठीक करने के उपाय के बारे में।

खराब पाचन क्रिया को ठीक करने के उपाय

पालक का सेवन: कच्चे पालक के रस में आयरन की भरपूर मात्र मौजूद होती है। इसके साथ ही इसमें कई तरह के खनिज लवण जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम, लौह, विटामिन ए, बी, सी आदि की भरपूर मात्र पाई जाती है। ये सभी तत्व हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्र को ठीक करते हैं। यहीं कारण है कि इसे जीवन रक्षक भोजन भी कहा जाता है। यह शरीर की कमजोरियों को दूर करने के साथ साथ पेट से जुड़ी हुई समस्याओं से भी राहत दिलाता है।

नींबू के रस का सेवन: पेट दर्द और गैस जैसी समस्याओं से मुक्ति पाने का सबसे खास और बेहतरीन उपाय है। नींबू के रस का सेवन इसका सेवन करने से आपके शरीर के अंदर के विषैले पदार्थ मूत्र द्वारा शरीर से बाहर निकल जाते हैं और शरीर को स्फूर्ति और शक्ति प्रदान होती है। इसके साथ ही नींबू लीवर को मजबूत बनाने का काम भी करता है। इसका सेवन करने से पेट का फूलना, गैस बनना जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलती है। इसको चूसने से खाना बहुत ही आसान तरीके के साथ पच जाता है।

पुदीना का सेवन: पुदीना पेट की बीमारियों को दूर करने के लिए किसी अमृत से कम नहीं होता। गैस संबंधी समस्या के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। इसका सेवन प्रतिदिन करते रहना चाहिए।

बेल: बेल का शरबत, मुरब्बा या चूर्ण का सेवन करें। यह हमारे शरीर को ठंडाहट देने के साथ अंदर की गर्मी को भी शांत करता है। इसके साथ ही यह आँतों की सफाई भी करने में सहायता करता है। गर्मी के दिनों में यह अमृत के समान होता है। पेट के रोगों से पीड़ित रोगियों को बेल का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।

मूली का सेवन: खराब पाचन क्रिया को ठीक करने के उपाय में मूली का सेवन बहुत मददगार होता है। पेट की गैस को दूर करने का यह रामबाण के समान है। इसका सेवन आप सलाद के रूप में भी कर सकते है। अगर आप मूली में काला नमक लगा कर खाते है तो यह बहुत फायदेमंद होती है। मूली के जूस का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप इसका सेवन रात को करते हो तो यह आपको नुकसान भी पहुंचा सकती है।

नारंगी का सेवन: संतरे का रस आपकी कमजोर पाचन शक्ति को मजबूत बनाने का काम करता है। इसका सेवन करने के लिए संतरे के रस में तीन गुना पानी डालकर लें और फिर इसका सेवन करें। यह आपकी पाचन शक्ति को सही तरीके के साथ मजबूत करता है।

बथुआ का सेवन: अधिक बथुआ का सेवन करने से लूज मोशन होने की संभावना होती है। लेकिन खराब पाचन क्रिया को ठीक करने के लिए यह काफी फायदेमंद होता है। जब भी आपको बथुआ मिले इसका सेवन करने से न चुके। यह शरीर के साथ साथ पेट की गैस की बीमारी को दूर करने का भी अचूक उपाय है।

अदरक का सेवन: अदरक का सेवन हम अक्सर सर्दियों के दिनों में खांसी, कफ, जुकाम जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए करते हैं लेकिन अदरक हाजमे को ठीक करता है। इससे हाजमा ही ठीक नहीं होता बल्कि भूख का बढ़ना, पेट की गैस, कब्ज दूर करने, मुंह का स्वाद ठीक करने और भोजन को रूचि बढ़ाने के लिए भी किया जाता है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular