Homeअध्यात्मराशिफलजानिए आज का राशिफल !!

जानिए आज का राशिफल !!

मेष राशि— आज मेष राशि वालो को कार्य में उत्साह और उमंग छलकता हुआ प्रतीत हो सकता है । पारिवारिक वातावरण खुशहाल बने रहने की संभावना है । मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। यात्रा का योग है। धन लाभ, उत्तम भोजन और उपहार मिलने से आपके आनंद में वृद्धि होगी।
वृषभ राशि— आज वृषभ राशि वालो पर क्रोध और हताशा हावी हो सकते हैं। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है, खान पान में ध्यान दे। बढ़ते खर्चों की चिंता सता सकती है। वाणी पर सयंम रखें। परिश्रम बेकार नहीं जाएगा, भरोसा रखें। यात्रा का योग बन रहा है।
मिथुन राशि— आज के दिन परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा। नौकरी-धंधे में आपको लाभ का समाचार मिल सकता है । उच्च पदाधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। दांपत्य जीवन में माधुर्य का आनंद लेंगे। गलतफहमी से बचने की गणेशजी की सलाह है।
कर्क राशि— व्यापारी और नौकरीपेशा लोग पदोन्नति की आशा रख सकते हैं। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। सरकारी लाभ मिल सकता है। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा का योग भी बन रहा है ।
सिंह राशि— सिंह राशि वालो का आज स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहने के कारण आपका काम करने में मन नहीं लगेगा। वाद-विवाद में अपने अहम के कारण किसी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है।
कन्या राशि—कन्या राशि आज आपके लिए नए कार्य हाथ में लेना आपको हानि पंहुचा सकता है ।आज क्रोध पर काबू रखना जरूरी है। धन खर्च अधिक हो सकता है। हितशत्रु आपका अहित न करें इसका ध्यान रखें। सरकार विरोधी या अनैतिक प्रवृत्तियां आफत खड़ी न करें, इसका ध्यान रखें।
तुला राशि— आज का दिन आपके लिए प्रणय, रोमांस, मनोरंजन और मौज-मस्ती से भरपूर रहेगा। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। भागीदारों के साथ लाभ की बात होगी। सुंदर वस्त्र या वस्त्राभूषणों की खरीदारी करेंगे। दांपत्यसुख और वाहनसुख उत्तम मिलेगा। सेहत बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि— वृश्चिक राशि वालो को आज पारिवारिक शांति का माहौल मिलेगा और तन-मन भी स्वस्थ रखेगा। नौकरी में साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं की चाल निष्फल जाएगी। ननिहाल पक्ष की ओर से लाभ होगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। धन खर्च हो सकता है।
धनु राशि— आज धनु राशि वाले यात्रा न करें तो उचित रहेगा। कार्य की निष्फलता हताशा पैदा कर सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखना जरुरी है वरना बनते कम बिगड़ सकते है । पेट संबंधी बीमारियों से परेशानी हो सकती है तथा खान पान में ध्यान दे । समय और धन दोनों की उपलब्धता बनी रहेगी।
मकर राशि— मकर राशि वालो आज पारिवारिक क्लेश से बचे । माता – पिता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। सार्वजनिक जीवन में अपयश आपकी मान-प्रतिष्ठा को हानि पहुचा सकते हैं। मन को शांत बनाए रखें और भगवान का स्मरण करते रहें।
कुंभ राशि— आज आपका मन बहुत राहत महसूस करेगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में मित्रों और स्नेहियों का आगमन आनंददायी बनेगा। दांपत्यसुख और वाहनसुख उत्तम मिलेगा। सेहत बनी रहेगी।
मीन राशि— मीन राशि वाले आज क्रोध पर नियंत्रण रखें तो बेहतर होगा। बाहर खाने-पीने में सावधानी बरतें। किसी के साथ तकरार होने की संभावना है। आर्थिक मामले या लेन-देन में सतर्क रहें। पारिवारिक सदस्यों के साथ झगड़े होंगे। नकारात्मक विचारो को खुद पर हावी न होने दे ।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular