Homeराज्यउत्तराखण्डमसूरी: हुसैनगंज में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी...

मसूरी: हुसैनगंज में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस..

मसूरी : पहाड़ों की रानी मसूरी के हुसैनगंज क्षेत्र में गुरुवार को एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद महिला ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि पुलिस फिलहाल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।
मृतका मूल रूप से बंगाल की है पर उसका पालन पोशण देहरादून में हुआ था उसका प्रेम विवाह मसूरी निवासी एवं होमगार्ड में तैनात पवन असवाल से हुआ था। दंपती की दो छोटी बेटियां हैं, जिनमें एक की उम्र करीब ढाई वर्ष और दूसरी मात्र आठ माह बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
नायब तहसीलदार उपेंद्र सिंह राणा ने बताया कि विवाहिता की शादी को अभी सात वर्ष पूरे नहीं हुए हैं। ऐसे मामलों में नियमानुसार मजिस्ट्रेटी जांच और पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम कराया जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरादून स्थित कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मृतका के माता-पिता बंगाल से देहरादून पहुंच रहे हैं। उनके आने के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सभी साक्ष्यों का बारीकी से परीक्षण कराया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभी तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आ रही है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस, फॉरेंसिक टीम और प्रशासन संयुक्त रूप से पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular