देहरादून- एक साल से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे प्रशिक्षित शिक्षामित्र महासंघ ने आज सचिवालय कूच किया। इस दौरान पुलिस ने सचिवालय से पहले ही उन्हें बैरिकेड लगाकर रोक दिया। प्रशिक्षित शिक्षामित्र महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष खजान सिंह चैहान का कहना है कि प्रदेश में 2 वर्षीय डीएलएड प्रशिक्षित एवं टीईटी प्रश्न उत्तीर्ण मानदेय पर कार्यरत 200 शिक्षामित्र विगत एक वर्ष से सहायक अध्यापक के पदों पर नियमित नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। यूपी को लेकर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है परंतु तब से अब तक 1 वर्ष से अधिक बीत जाने के बावजूद हम लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है और पत्रावली उक्त समय से शासन स्तर पर लंबित है जिस कारण 200 शिक्षा मित्र निराश तथा सरकार के प्रति भारी रोष व्याप्त करते हुए मजबूरन संगठन आंदोलनरत है। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के कारण ही मिला और लगता है उत्तराखंड में बिना आंदोलन के किसी को कुछ नहीं मिलने वाला एक तरफ तो सरकार नो वर्क नो पे लेकर आ रही है और दूसरी तरफ इस तरह के आंदोलन का समाधान नहीं निकाल पा रहे हैं।