मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बेबी रानी मोर्य को इस्तीफा सौंपा । इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, मंत्री मदन कौशिक, राज्यमंत्री धन सिंह रावत, विधायक हरबंश कपूर, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन समेत कई विधायक मौजूद रहे। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि चार साल से पार्टी ने मुझे उत्तराखंड की सेवा करने का मौका दिया। सरकार ने चार साल के समय में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिसका निश्चित ही जनता को फायदा मिलेगा। वहीं, उन्होंने प्रदेश के होने वाले नए सीएम को शुभकामनाएं भी दी।