HomeUncategorizedब्राइटनेस और फेयरनेस एक चुटकी में

ब्राइटनेस और फेयरनेस एक चुटकी में

 

जी हाँ हर कोई रंगो के पीछे भागते है । ये बात कितनी सच है , इस बात का अंदाजा आप लगा सकते हैं । इस लेख को पढ़कर , जी हाँ आप यह लेख पढ़ रहे है क्यों की आप भी चाहते है की किफायती और घरेलु उपाय से बिना साइड इफ़ेक्ट के आप भी दमकता और चमकता निखार पा सके। जरूरी नहीं है कि केवल मंहगे उत्पाद का प्रयोग या फिर ब्यूटी पार्लर का रुख ही आप को निखार देगा। चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए जरूरी है कि इसका खास खयाल रखें। तो अजमाये ये कुछ आसान उपाय जिनसे आपकी खूबसूरती बरकरार रहेगी।

एक चम्मच शहद में कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों से निजात पा सकते हैं । साथ ही चेहरे व गर्दन पर शहद लगा कर, हल्का सूखने के बाद अंगुलियों से चेहरे पर मसाज करें।फिर गुनगुने पानी से इसे साफ करें। इससे त्वचा में कसाव आएगा। इस उपाय को नियमित रूप से करे जल्द असर दिखेगा ।

क्या आप आलू को उबालने के बाद उसके छिलके उतार कर फ़ेंक देते है । तो आगे से इसे फेंके नहीं बल्कि चेहरे पर रब करे आप को मुहसो से छुटकारा मिलेगा।

अगर आप के चेहरे में काले दाग या धब्बे हैं तो रोजाना टमाटर का रस चेहरे पर लगाए जल्द ही निखार आएगा ।

क्लींजिंग के लिए चावल के आटे में दही मिलाकर पेस्ट तैयार करे, फिर इसे चेहरे पर लगा कर 10 से 15 मिनट तक सूखने के लिए रखे फिर हल्का सा गुलाब जल लेकर फेस को रब करे इस के बाद चेहरा धो ले ।

आँखों के नीचे होने वाले काले घेरे और झुर्रियां अक्सर चेहरे की खूबसूरती को फीका कर देती है । तो इन् डार्क सर्कल्स से निजात पाने के लिए नियमित रूप से रोजाना रात को सोने से पहले बादाम के तेल में शहद मिलाकर लगाएं और हल्के हाथों से मलें और धो लें।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular