Homeराज्यउत्तराखण्डबेरोजगार संघ के डेलिगेशन ने अपर मुख्य सचिव से की मुलाकात, अपर...

बेरोजगार संघ के डेलिगेशन ने अपर मुख्य सचिव से की मुलाकात, अपर मुख्य सचिव के सामने रखी अपने मांगे।

देहरादून – उत्तराखंड में चल रहे शिक्षित बेरोजगारों के आंदोलन को लेकर आज बेरोजगार संघ के एक डेलिगेशन ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मुलाकात की।

जिसमें बेरोजगार संघ ने अपनी मांगों को एसीएस राधा रतूड़ी के सामने रखा। जिस पर एसीएस राधा रतूड़ी ने इन सभी मांगों को मुख्यमंत्री के सामने रखने की बात कही और बेरोजगार युवाओं से सहयोग की अपील की है।

एसीएस राधा रतूड़ी से हुई बेरोजगार संघ के प्रतिनिधित्व की इस मुलाकात के बारे में एसीएस राधा रतूड़ी ने मीडिया को जानकारी दी है कि बेरोजगार संघ के पदाधिकारियों से उनकी मुलाकात हुई है। जिसमें बेरोजगार संघ की तरफ से कई मांगे रखी गई और उन पर सकारात्मक रवैया दिखाते हुए एसीएस राधा रतूड़ी द्वारा इन सभी मांगों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रस्तावित करने की बात कही गई है।

वहीं इसके अलावा उत्तराखंड शासन ने बेरोजगार युवाओं के संगठन को भी संयम बनाए रखने की अपील की है और कल जिस तरह की घटना हुई है उसको लेकर के दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह से प्रदेश के युवाओं के साथ है और उनके साथ किसी भी तरह का अहित नहीं होने दिया जाएगा लेकिन इसके लिए उन्हें कानून व्यवस्था को अपने हाथ में नहीं लेना होगा और संयम से अपने मांगों को लेकर आंदोलन करना होगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments