Homeराज्यउत्तराखण्डबेरोजगारों पर हुए लाठीचार्ज मामले में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ...

बेरोजगारों पर हुए लाठीचार्ज मामले में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ दिया धरना।

देहरादून – बीते रोज बेरोजगारों पर हुए लाठीचार्ज के मसले को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ धरना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि सरकार भर्ती परीक्षाओं में जांच पूरी हुए बिना ही दोबारा परीक्षाएं करवा रही है, जोकि ठीक नहीं है।

इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि बीते रोज हजारों की संख्या में बेरोजगार युवाओं ने सरकार से मात्र यही मांग रखी थी कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक भर्ती परीक्षाओं को सरकार ना करें।

लेकिन सरकार जिद पर अड़ी है और बेरोजगारों के साथ अन्याय कर रही है, जिसकी जितनी निंदा की जाए उतना कम है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि हमारी सरकार से मांग है की गिरफ्तार किए गए बेरोजगारों के ऊपर लगाए गए मुकदमे को सरकार वापस ले और जिन लोगों ने बीते रोज़ अनशन स्थल पर पथराव किया उसकी निष्पक्ष जांच करे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments