देहरादून{शैली श्रीवास्तव}- उत्तराखंड में 72वें स्वतंत्रता दिवस को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्वतंत्र्ता दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी भाजपा मुख्यालय पहुचे। जहाँ उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के साथ झंडारोहण किया। इस दौरान वित्त मंत्री प्रकाश पंत , सांसद महारानी राज्यलक्ष्मी शाह, राजपुर विधायक खजानदास प्रदेश महामंत्री, संगठन संजय कुमार प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।