Homeराज्यउत्तराखण्डबहादराबाद के एक निजी फार्म हाउस में भाजपा जिला कार्यकारिणी की समीक्षा...

बहादराबाद के एक निजी फार्म हाउस में भाजपा जिला कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

हरिद्वार – बीजेपी की जिला कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा की अभी से 2024 आम चुनाव की तैयारियों में जुट जाना है। 2022 की प्रचंड जीत ने 2024 में जीत की पटकथा लिख दी है।

वहीं पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने कहा, ‘कार्यसमिति की बैठक में सभी पदाधिकारियों का सम्मान करता हूं। बीजेपी ने चुनाव में इतिहास रचा है, ये सफलता सबकी सफलता की कहानी बयां कर रही है।

ये कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संभव हो पाया है। यहां राम कृष्ण की धारा है। यहां गंगा की धारा अविरल प्रवाहित होती है। इसी धरती से अटल जी ने देश दुनिया में उत्तराखंड का मान बढ़ाया और आज उसी तरह काशी से पीएम मोदी और देहरादून से पुष्कर सिंह धामी जैसे नेता दुनियाभर में बीजेपी का झंडा बुलंद कर रहे हैं। संगठन की वजह से ही आज बीजेपी लगातार सफल हो रही है। पीएम मोदी के कार्यकाल को आठ साल पूरे हो गये हैं। उनकी बातों और उनके विजन को जन-जन तक पहुंचना है’ ‘देश के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का काल’ है।

‘भाजपा ने चुनाव में प्रचंड जीत के साथ वापसी की है। जेपी नड्डा, पीएम मोदी और सीएम धामी के मार्गदर्शन में नई पटकथा लिखी जा रही है। पूंजीवाद और जातिवाद पर ये विजय है। यह कार्यकर्ताओं की तपस्या का ही परिणाम है। यह यात्रा अटल और अविरल रहे, इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। सबको कदम मिलाकर चलना होगा। हम कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं, उसी वजह से जीत मिली है। देश के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का काल है। 2024 में प्रचंड जीत के लिए जुटने की जरूरत है, इसी तरह उत्साह बनाए रखना है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments