Homeराज्यउत्तराखण्डअग्निपथ योजना को लेकर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस...

अग्निपथ योजना को लेकर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन।

हरिद्वार – अग्निपथ योजना को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार के चंद्राचार्य चौक पर धरना दिया।

गुस्साए कांग्रेसियों ने कैलाश विजयवर्गीय का पुतला भी फूंका और जमकर नरबाजी की। इस दौरान कांग्रेस नेताओ ने आरोप लगाया कि भाजपा के सीनियर नेता कैलाश विजयवर्गीय द्वारा सेना के जवानों को अपने कार्यालय में चौकीदार की नौकरी देने वाला बयान बेहद शर्मनाक है।

भाजपा सरकार जवानों को स्थाई नौकरी देने की बजाय उनका अपमान कर रही है। वही कांग्रेस नेताओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि कैलाश विजयवर्गीय पर अपराधिक मुकदमा दर्ज कर उन्हे जेल भेजा जाए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments