
देहरादून- प्रदेश के ऊंचाई क्षेत्रों में हो रही बर्फ़बारी ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं…साथ ही इसके चलते कई सड़के भी बाधित हो गई है…आपको बता दें कि जिला चमोली और उत्तरकाशी में भारी बर्फबारी के बाद 167 गांवों में पैदल मार्ग बंद हो गए हैं, जिसके बाद ग्रामीण गांव में ही कैद होकर रह गए हैं…साथ ही चकराता में बिजली लाइन में फॉल्ट आने से 150 गांवों की बिजली गुल हो गई… लोनिवि के मुताबिक, बर्फबारी और भूस्खलन से प्रदेश की 18 मुख्य और 40 ग्रामीण सड़कों पर यातायात ठप हो गया है… यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे तीसरे दिन भी बंद रहे… पौड़ी के चौरीखाल में बर्फबारी के बाद स्टेट हाईवे बंद हो गया… लोनिवि और बीआरओ की टीमें सड़कें खोलने के प्रयास में जुटी हुई हैं…इसके अलावा रुद्रप्रयाग जिले की केदारघाटी में भारी बर्फबारी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया… बर्फबारी के कारण बंद ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर मार्ग अब तक नहीं खुला है…