
देहरादून- इस बार का चुनाव कई मैनु में ऐतिहासिक होने जा रहा है… कोरोना के चलते राजनीतिक पार्टियां रैली जनसभाएं साइकिल रैली या बाइक रैली नहीं कर पाएंगे… लेकिन उत्तराखंड में अन्य राज्यों की तुलना में भौगोलिक स्थिति भिन्न है… राज्य के कई हिस्सों में इंटरनेट की असुविधा है… जिसको लेकर वहां की जनता को एड्रेस करना राजनीतिक पार्टियों के लिए बड़ा कठिन काम है… इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया कि उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग को इसके लिए एक सुझाव दिया है… कि वह उन क्षेत्रों को आईडेंटिफाई करें जहां पर इंटरनेट सुविधा नहीं है… उन्होंने सुझाव दिया कि राजनीतिक पार्टियों को इस मायने में इजाजत दी जाए कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ऑडियंस को एक ऐसे स्थान पर लाकर उनसे वर्चुअल माध्यम से संवाद किया जा सके…