Homeराज्यउत्तराखण्डबदमाशो और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में फरार आरोपी को पुलिस...

बदमाशो और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में फरार आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार।

हरिद्वार – हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में कल हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करके फरार हुए आरोपी को कोतवाली रानीपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर धर दबोचा। सिपाही की आंख पर गुलेल से पत्थर मारने वाला एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया चुका है। पुलिस अब पकड़े गए आरोपी की अपराधिक कुंडली खंगाल रही है।

बता दें कि हरिद्वार के शिवालिक नगर इलाके में करीब 7 माह पहले रात्रि गश्त पर निकले सिपाहियों पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया था। इस मामले में एक सिपाही की आंख पर गुलेल से पत्थर लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में शुक्रवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पत्थर मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया था। इस मुठभेड़ में 2 बदमाशों ने पुलिस पर शुक्रवार को फायरिंग भी की थी। मौके का फायदा उठाकर दूसरा आरोपी फरार हो गया था, जिसकी तलाश पुलिस शुक्रवार से ही कर रही थी।

पकड़े गए आरोपी ने बताया था कि उसके साथ सिद्धार्थ चौहान निवासी मध्य प्रदेश था। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस को आज तड़के सूचना मिली की एक संदिग्ध व्यक्ति मीरपुर क्षेत्र में देखा गया है।

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर सिद्धार्थ को धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। अब पुलिस पकड़े गए आरोपी की कुंडली खंगाल रही है। एएसपी रेखा यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular