हरिद्वार – जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेन्द्र पाल बताया कि ज्वालापुर की एक डेयरी से 21 अप्रैल 2022 को खुले दूध सहित पनीर और क्रीम के सैंपल लिए गए थे। रुद्रपुर स्थित लैब में तीनों ही सैंपल गुणवत्ता पर खरे नहीं उतरे हैं।
पनीर और क्रीम के सैंपल को सेंट्रल लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं 30 नवंबर 2021 को कनखल से लिया गया दूध का भी सैंपल फेल पाया गया है।
रानीपुर मोड़ स्थित एक दुकान से लिया गया काबुली चने का भी सैंपल गुणवत्ता में खरा नहीं उतरा है। इन खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल पाए जाने पर एडीएम कोर्ट में वाद दायर करा दिया गया है।
फूड सेफ्टी ऑफिसर कपिल देव ने बताया कि ज्वालापुर मीट बाजार में बिना फूड लाइसेंस के मीट की दुकान संचालित किए जाने पर तीन लोगों के खिलाफ भी एडीएम कोर्ट में वाद दायर कराया गया है।