हरिद्वार – हरिद्वार स्थित सिंहद्वार पुल के पास कांवड़ पटरी मार्ग का एक बड़ा हिस्सा कटकर गंगा में बह गया। आपको गंगा का जलस्तर अत्याधिक बढ़ जाने पर गंगा के किनारे पर कटाव होने से कांवड़ पटरी का एक बड़ा हिस्सा गंगा में बह गया। जिसमें कांवड़ पटरी पर आवाजाही किसी दुर्घटना को निमंत्रण दे सकती है, क्योंकि लगातार गंगा के बढ़े हुए जलस्तर के कारण मिट्टी का कटाव लगातार जारी है।
अगर जल्द ही इस कटाव को रोकने के लिए कोई प्रबंधन ना किया गया तो कांवड़ पटरी हो रहे इस कटाव के कारण कांवड़ पटरी मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो जाएगा। पहाड़ों पर हो रही बरसात के कारण गंगा का जलस्तर इस समय काफी बढ़ा हुआ है। जिसके कारण गंगा के किनारे मिट्टी का कटाव पानी की तेज धार से हो रहा है। सिंचाई विभाग द्वारा अगर इस ओर ध्यान न दिया गया तो उक्त कटाव के कारण कोई हादसा भी घटित हो सकता है। जिसके लिए तत्काल कुछ ना कुछ सुरक्षा के इंतजाम किए जाना बहुत जरूरी है जिससे बड़े जोखिम से बचा जा सके।