Homeराज्यउत्तर प्रदेशप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों...

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को खाद्यान्न का वितरण 03 जून, 2021 से प्रारम्भ होकर 15 जून तक होगा…..

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (फेज-प्प्प्) के अन्तर्गत माह जून, 2021 में अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को खाद्यान्न का वितरण माह जून, 2021 की 03 तारीख से प्रारम्भ होकर 15 जून तक सम्पन्न कराया जायेगा। राशनकार्ड धारकों को पोर्टेबिलिटी के अन्तर्गत खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा दिनंाक 13.06.2021 से15.06.2021 के मध्य ही अनुमन्य रहेगी, जिसके फलस्वरूप पात्र लाभार्थियों व प्रवासी मजदूरों को पोर्टेबिलिटी के अन्तर्गत प्रदेश के किसी भी उचित दर दुकान से अपना खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह वितरण माह 15 जून, 2021 तक ई-पाॅस मशीनों केमाध्यम आधार प्रमाणीकरण के उपरान्त कराया जायेगा। आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओ.टी.पी. वेरीफिकेशन के माध्यम से दिनांक 15 जून, 2021 को वितरण सम्पन्न किया जायेगा।
यह जानकारी आज यहा खाद्य तथा रसद विभाग के आयुक्त श्री मनीष चैहान ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (फेज-प्प्प्) के अन्तर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 में आच्छादित अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर माह जून, 2021 में 05 किग्रा0 प्रति यूनिट की मात्रानुसार निःशुल्क खाद्यान्न वितरित कराया जाना है। उक्त के क्रम में माह जून, 2021 में सम्पन्न होने वाले निःशुल्क वितरण के सम्बन्ध में जनपदों को आवश्यक निर्देश निर्गत किये गये हैं। प्रदेश के अन्त्योदय राशन कार्डधारकों से सम्बद्ध 1,30,07,969 तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों से सम्बद्ध 13,41,77,983 कुल 14,71,85,952 (लगभग 14.71 करोड़ यूनिटों/लाभार्थियों) को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (फेज-प्प्प्) के अन्तर्गत अनुमन्य लाभ से आच्छादित किया जायेगा।
खाद्य आयुक्त ने बताया कि उपरोक्त 14.71 करोड़ यूनिटों पर माह जून, 2021 में 05 किग्रा0 प्रति यूनिट (03 किग्रा0 गेहूं व 02 किग्रा0 चावल) खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण किया जायेगा।उचित दर विक्रेताओं द्वारा प्रथम चक्र के वितरण के दौरान खाद्यान्न वितरण का कार्य प्रातः काल 06ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे तक सुनिश्चित किया जायेगा, ताकि भारत सरकार के निर्देशानुक्रम में उनकी उचित दर दुकानें अधिकतम समय तक खुली रहेंगी तथा लाभार्थियों को निर्बाध रूप से आवश्यक वस्तुओं का वितरण सुनिश्चित कराया जा सकेगा।जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक उचित दर दुकान पर आवश्यक वस्तुओं के वितरण का एक रोस्टर निर्धारित करते हुए सुविधाजनक ढंग से वितरण कराया जायेगा ताकि उचित दर दुकानों पर भारी भीड़ इकट्ठी न हो।कोविड-19 महामारी की द्वितीय लहर के दृष्टिगत ई-पाॅस से वितरण के समय प्रत्येक उचित दर दुकान पर सेनिटाइजर/साबुन/पानी रखा जाये और हस्तप्रक्षालन के उपरान्त ही ई-पाॅस मशीन का प्रयोग किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular