Homeराज्यउत्तराखण्डप्रदेश भाजपा की बढ़ती मुश्किलें, दिल्ली हाईकमान से आया सरकार और संगठन...

प्रदेश भाजपा की बढ़ती मुश्किलें, दिल्ली हाईकमान से आया सरकार और संगठन का बुलावा…

शैली देहरादून – लगभग सवा साल पहले तीन-चैथाई से ज्यादा बहुमत हासिल कर सत्ता में काबिज होने वाली भाजपा पर अब इस भारी भरकम बहुमत का दबाव नजर आने लगा है। पिछले कुछ महीनों से यह दबाव कई विधायकों के विवादित बयानों के रूप में सामने आ रहा है। हालहि में लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री और सरकार को निशाने पर लेते हुए एक विवादित बयान दिया जिसके बाद राजनितिक गलियारों में हलचल मची हुई है। हालांकि, पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए विधायक गुप्ता को नोटिस भेजा है, लेकिन इससे पहले भी पार्टी विधायकों के बीच से आक्रोश के सुर उभरे हैं। है। ऐसे में सरकार और संगठन की पेशानी पर जोर पड़ना स्वाभाविक है। वह भी ऐसे वक्त में जब सिर पर निकाय चुनाव के साथ ही अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां हैं। भाजपा आलाकमान भी इस बात को लेकर चिंतित है कि लोकसभा चुनाव से पहले आखिर यह क्या चल रहा है?

माना जा रहा कि इसी कड़ी में सरकार और संगठन का पक्ष जानने के लिए पार्टी आलाकमान ने मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को दिल्ली बुलाया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री अनुशासनहीनता से जुड़े तमाम मामलों की रिपोर्ट आलाकमान को सौंप सकते हैं। लक्सर विधायक संजय गुप्ता के विवादित और तल्ख बयानों से उपजे सियासी हालात को भाजपा आलाकमान ने गंभीरता से लिया है जिसी के तहत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार आज दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular